Hardoi News: पिंक पेटिकाओं को चेक कर शिकायती/सुझाव पत्रों में कार्रवाई को अमल में ला रही पुलिस

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वह प्रत्येक बुधवार को थाना क्षेत्रान्तर्गत लगी पिंक पेटिकाओं को चेक कर प्राप्त शिकायती / सुझाव पत्रों को प्राथमिकता...

By INA News Desk
Apr 9, 2025 - 22:33
107 Views
Hardoi News: पिंक पेटिकाओं को चेक कर शिकायती/सुझाव पत्रों में कार्रवाई को अमल में ला रही पुलिस

By INA News Hardoi.

मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के क्रम में पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्कूलों में पिंक पेटिकाएं लगायी गयी थी।जिसमें हरदोई पुलिस द्वारा सभी छात्र- छात्राओं से अनुरोध किया गया कि उनके साथ या उनकी जानकारी में किसी प्रकार का कोई अपराध घटित हो रहा है तो उसकी शिकायत अथवा सुझाव पिंक पेटिका में डाल सकते है।यदि कोई छात्र - छात्रा अपना नाम न बताना चाहे तो शिकायत में अपना नाम अंकित करना अनिवार्य नही है। जिस किसी छात्र-छात्रा की शिकायत / सुझाव उच्चकोटि का पाया जायेगा तो उनको पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वह प्रत्येक बुधवार को थाना क्षेत्रान्तर्गत लगी पिंक पेटिकाओं को चेक कर प्राप्त शिकायती / सुझाव पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित / गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया जाए।इसी क्रम में बुधवार को जनपद पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत लगायी गयी पिंक पेटिकाओं को चेक किया गया तथा प्राप्त शिकायती/सुझाव पत्रों को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow