Hardoi News: SP ने सेवानिवृत्त हुए 4 पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी, उनके सेवा काल को सराहा

SP नीरज कुमार जादौन ने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति एक अनिवार्य प्रक्रिया है। कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने जीवन के सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस वि..

Feb 28, 2025 - 22:11
 0  32
Hardoi News: SP ने सेवानिवृत्त हुए 4 पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी, उनके सेवा काल को सराहा

By INA News Hardoi.

शुक्रवार को SP नीरज कुमार जादौन ने जनपद में सेवानिवृत्त हुए उप0नि0 अमर बहादुर सिंह, रेडियो उप0नि0 कृष्ण कुमार यादव, एफएसएसओ ओमप्रकाश श्रीवास्तव व महिपाल को भावभीनी विदाई दी। शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में SP नीरज कुमार जादौन ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के सेवा काल को सराहा।इस बीच उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। SP नीरज कुमार जादौन ने पांचों पुलिस कर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की।

Also Read: Hardoi News: हर तरह की स्थिति से निपटने को तैयार है हरदोई पुलिस, SP के निर्देशन में पुलिस ने दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल किया

इस दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पुलिस विभाग को उनके अनुभवों का लाभ व मार्गदर्शन मिलता रहेगा। SP नीरज कुमार जादौन ने सभी को सेवानिवृत्त प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।SP नीरज कुमार जादौन ने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति एक अनिवार्य प्रक्रिया हैकहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने जीवन के सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा।

  • SP ने जनसुनवाई में 34 शिकायतों को सुना

शुक्रवार को SP नीरज कुमार जादौन ने पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई के दौरान कुल 34 शिकायतों को सुना। उन्होंने समस्त प्रार्थना पत्र (शिकायतों) पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow