Hardoi News: हर तरह की स्थिति से निपटने को तैयार है हरदोई पुलिस, SP के निर्देशन में पुलिस ने दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल किया
साथ ही सभी दस्तों को उनकी जिम्मेदारी भी दी गयी। उन्होंने फायर दस्ते को समझाया कि फायरंग में किसी को नुकसान नहीं होना चाहिए। जहां दबंगाईयों को काबू करने के लिए आंसु गैस और लाठी चार्ज भी किया जा स...
By INA News Hardoi.
SP नीरज कुमार जादौन (Neeraj Kumar Jadaun) ने पुलिस लाइन (Police Line) के परेड ग्राउन्ड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया, इस बीच उन्होंने बलवा ड्रिल/दंगा नियंत्रण का रिहर्सल कराया एवं UP 112, क्वॉर्टर गार्ड व मेस का निरीक्षण व पुलिस लाइन (Police Line) परिसर का भ्रमण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
SP नीरज कुमार जादौन (Neeraj Kumar Jadaun) के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस लाइन (Police Line) के मैदान में दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जहां SP नीरज कुमार जादौन (Neeraj Kumar Jadaun) नेगा नियंत्रण के दौरान की जाने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी और दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस के कई दस्तों का गठन किया।
जहां एलआईयू, सिविल पुलिस, टीयर गैस, लाठी पुलिस, वाटर कैनन व फायरिंग पुलिस आदि दस्ते शामिल हैं। साथ ही सभी दस्तों को उनकी जिम्मेदारी भी दी गयी। उन्होंने फायर दस्ते को समझाया कि फायरंग में किसी को नुकसान नहीं होना चाहिए। जहां दबंगाईयों को काबू करने के लिए आंसु गैस और लाठी चार्ज भी किया जा सकता है। जिसमें सबसे आखिर में में फायरिंग की जाए।
SP का कमांड मिलते ही टीम फायरिंग के लिए तैयार हो गईं। आगजनी की घटना पर कैसे नियंत्रण किया जाए इसका भी रिहर्सल किया गया। पुलिस और भीड़ के बीच संघर्ष भी दर्शाया गया। पुलिस लाइन (Police Line) में यह रिहर्सल किया गया। राहत और बचाव के कार्य के तरीके भी बताए गए। SP नीरज कुमार जादौन (Neeraj Kumar Jadaun) ने बताया कि दंगा नियंत्रण रिहर्सल में दंगारोधी उपकरणों से सभी पुलिसकर्मीलैस रहे। SP ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को नियंत्रित करने के लिए यह जरुरी है।
जिस कारण यहां समय- समय पर दंगा नियंत्रण रिहर्सल की जाती है। दंगा नियंत्रण रिहर्सल से पुलिस के हथियारों की भी चेकिंग की जाती है और पुलिस कर्मियों को भी मुस्तैद किया जाता है। SP नीरज कुमार जादौन (Neeraj Kumar Jadaun) ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। अवगत कराया कि परेड करने से जवान शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं।
उसके बाद दंगा नियंत्रण रिहर्सल कराया गया। दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस की कई पार्टियां तैनात रहती हैं। सबसे पहले एलआइयू को भेजा जाता है। फिर सिविल पुलिस, घुड़सवार पुलिस भीड़ को भगाने के लिए भेजी जाती है। फायर सर्विस पानी की बौछार करती है। लाठी-डंडा पुलिस पार्टी लाठी चार्ज करती है। इसके उपरांत आंसू गैस पार्टी को भेजा जाता है।
यदि भीड़ उग्र हो जाए तो फायरिग पुलिस पार्टी स्थिति को संभालती है। जो बेहद सतर्कता बरती है, ताकि जनहानि न हो पाए। पुलिसकर्मियों ने सभी का अभ्यास किया। SP ने पुलिस लाइन (Police Line) में अग्निशमन उपकरणों, क्वार्टर गार्ड आदि का बारिकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को साफ-सफाई, उपकरणों का अच्छी तरह से रखरखाव आदि आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
What's Your Reaction?











