Hardoi: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को मल्लावां पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

थाना मल्लावां पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार

Mar 17, 2026 - 17:37
41 Views
Hardoi: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को मल्लावां पुलिस ने किया गिरफ्तार। 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को मल्लावां पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

हरदोई। थाना मल्लावां पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को वादी द्वारा थाना मल्लावां में तहरीर देकर बताया गया था कि आरोपी दिव्यम पुत्र कमलेश निवासी ग्राम इस्माइलपुर थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज, उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में थाना मल्लावां पर मुकदमा संख्या 94/26 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 64(1) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिव्यम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप पांडेय, हेड कांस्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल आनंद कुमार शामिल रहे।

Also Read- बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा में बड़ी चूक: मंच पर रिवाल्वर लेकर पहुंचा युवक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow