Hardoi News: SP ने होली पर्व से पूर्व होलिका दहन सहित संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए
सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी अपील है कि सभी लोग त्योहारों को मिलजुल कर मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अगर किसी को ...
By INA News Hardoi.
आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए हरदोई जिले में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरदोई पुलिस ने मंगलवार को SP नीरज कुमार जादौन के नेतृत्व में थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत पैदल मार्च किया। भारी पुलिस बल के साथ SP पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते नजर आए।
इस दौरान पुलिस ने होलिका दहन स्थलों, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों का विशेष निरीक्षण किया। SP ने कहा कि होली पर्व को लेकर हरदोई पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है औरविभिन्न माध्यमों से संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
हमारी अपील है कि सभी लोग त्योहारों को मिलजुल कर मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अगर किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। SP ने निर्देशित किया कि किसी भी नई प्रथा या परंपरा की शुरुआत न होने दें। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों और मिश्रित आबादी वाले स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।
होलिका दहन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां वालंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित की जाए। असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा शराब की दुकानों की जांच और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
डीजे संचालकों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों से संबंधित नियमों की जानकारी देकर गाइडलाइन्स के अनुपालन हेतु निर्देश दिया गया। इस बीच SP ने जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को अक्षुण बनाए रखने के दृष्टिगत पैदल गस्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया एवं मोटरसाईकिल के मॉडिफाई साईलेंसर, दुपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग आदि की चेकिंग की।
What's Your Reaction?











