Hardoi News: एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया, अभद्र व्यवहार करने व रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने पर हुयी कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी हरपालपुर/Dial-112 द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई द्वारा मुख्य आरक्षी जिया राम सिंह यादव व आरक्षी अंकित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित ...

Apr 29, 2025 - 21:50
 0  166
Hardoi News: एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया, अभद्र व्यवहार करने व रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने पर हुयी कार्रवाई
एसपी नीरज कुमार जादौन

By INA News Hardoi.

एसपी नीरज कुमार जादौन ने अभद्र व्यवहार करने व रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मामला थाना टड़ियावां का है, जहां Dial-112 पर तैनात पुलिसकर्मी का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो वायरल हुआ है।

जिसमें मुख्य आरक्षी जिया राम सिंह यादव (PNO- 952464644) व आरक्षी अंकित कुमार (PNO- 192351166) के द्वारा थाना टड़ियावां क्षेत्रांतर्गत यूकेलिप्टस की लकडी लदे पिकअप वाहन को रोककर एक व्यक्ति से उत्कोच की मांग तथा उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

Also Click: Hardoi News: अवैध तमंचे सहित एक अभियुक्त व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने में एक गिरफ्तार

जिसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर/Dial-112 द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई द्वारा मुख्य आरक्षी जिया राम सिंह यादव व आरक्षी अंकित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस संबंध में जांच क्षेत्राधिकारी नगर को इस निर्देश के साथ दी गई है कि 07 दिवस में जांच पूर्ण कर आख्या प्रेषित करें।

जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगणों को निर्देशित किया जाता है कि कोई भी पुलिसकर्मी ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल होती हो। विधि के प्रतिकुल तथ्य संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow