Hardoi News: CHC का वीडियो वायरल करने की धमकी देने व पैसों की मांग करने पर दो गिरफ्तार

CHC हरपालपुर में आकर वीडियो बनाते हुए रुपयों की मांग की गयी तथा रुपये न देने पर वीडियों वायरल करने की धमकी दी गयी। नितीश कुमार द्वारा वीडियों बनाने का विरोध करने पर ...

Apr 29, 2025 - 21:54
 0  116
Hardoi News: CHC का वीडियो वायरल करने की धमकी देने व पैसों की मांग करने पर दो गिरफ्तार

By INA News Hardoi.

मंगलवार को नितीश कुमार पुत्र रामनरेश(लैब टेक्नीसियन CHC हरपालपुर) निवासी ग्राम बखरिया थाना सांडी जनपद हरदोई द्वारा थाना हरपालपुर पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त चरन सिंह पुत्र लाखन निवासी ग्राम कर्ता थाना हरपालपुर जनपद हरदोई व सचिन उर्फ अमित स्वर्णकार पुत्र मुन्नुलाल निवासी कस्बा व थाना हरपालपुर जनपद हरदोई द्वारा CHC हरपालपुर में आकर वीडियो बनाते हुए रुपयों की मांग की गयी तथा रुपये न देने पर वीडियों वायरल करने की धमकी दी गयी।

Also Click: Hardoi News: एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया, अभद्र व्यवहार करने व रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने पर हुयी कार्रवाई

नितीश कुमार द्वारा वीडियों बनाने का विरोध करने पर उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा नितीश व CHC हरपालपुर के अन्य स्टाप के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस संबंध में थाना हरपालपुर पर मु0अ0सं0 139/25 धारा 221/308(8)/352/351(3) बीएनएस बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया।

थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्तगण चरन सिंह पुत्र लाखन निवासी ग्राम कर्ता थाना हरपालपुर जनपद हरदोई व सचिन उर्फ अमित स्वर्णकार पुत्र मुन्नुलाल निवासी कस्बा व थाना हरपालपुर जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया । वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow