Hardoi News: प्रधानमंत्री ने गरीब और आम जन के लिए उनके जीवन को बदलने का युगांतरकारी कार्य किया- नितिन अग्रवाल

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत बनाने की सबसे पहली कड़ी में जो देखने और सुनने में बहुत छोटा कार्य है पर गरीब और आम जन के लिए उनके जीवन को बदलने का युगांतर करी....

Apr 8, 2025 - 21:52
 0  33
Hardoi News: प्रधानमंत्री ने गरीब और आम जन के लिए उनके जीवन को बदलने का युगांतरकारी कार्य किया- नितिन अग्रवाल

Report: अम्बरीष कुमार सक्सेना

By INA News Hardoi.

हरदोई: भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन 156 विधान सभा के अंतर्गत नगर के श्रीश चंद्र बारात घर में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री नितिन अग्रवाल मौजूद रहे। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि पीके वर्मा भी उपस्थित रहे। भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन तीन सत्रों में पूर्ण हुआ। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि मंत्री नितिन अग्रवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के ग्यारह वर्षों के कार्यकाल में भारत की विकसित यात्रा एवं विशिष्ट उपलब्धियों पर संबोधन दिया।

उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और गुजरात के कच्छ से लेकर उत्तर पूर्व के अगरतला तक भारतवासियों को एकसूत्र में बांधकर अपनी सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी चेतना को जागृत किया और उस चेतना का ध्वजवाहक बनकर जन जन के हृदय विकसित भारत बनाने की पुनर्जागरण की मशाल जलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत बनाने की सबसे पहली कड़ी में जो देखने और सुनने में बहुत छोटा कार्य है पर गरीब और आम जन के लिए उनके जीवन को बदलने का युगांतर करी कार्य किया। जनता के लिए जनधन खाता योजना के द्वारा 10 सालों में 52 करोड़ से अधिक आम आदमी के बैंक में खाते खोले।

Also Read: Hardoi News: गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में 3 गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

जिसकी गारंटी खुद नरेंद्र मोदी ने वहन करी, इस योजना का मकसद आर्थिक दृष्टि में पहले स्तर पर देश के हर नागरिक को सक्षम बनाना। कहा कि पीएम ने दूसरा कार्य स्वास्थ्य क्षेत्र में किया। स्वतंत्रता के इतने वर्षों बाद भी स्वास्थ्य क्षेत्र का बुनियादी ढांचा जीर्ण शीर्ण की हालत में था। पीएम ने 2014 में शपथ लेने के बाद एम्स जैसे संस्थानों की संख्या बढ़ाने का कार्य किया। इसी के साथ विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना "आयुष्मान भारत" की शुरुआत की, इस योजना से मिलने वाले पांच लाख के बीमा ने करोड़ों भारतवासियों के स्वास्थ्य खर्च में बड़ी राहत दी।

वहीं "जन आरोग्य" योजना के द्वारा भारतवासियों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन का उदाहरण यूपी है, जहां 52 मेडिकल कॉलेज प्रदेशवासियों की सेवा में लगे हुए है। मंत्री नितिन अग्रवाल ने उज्ज्वला योजना, देश और प्रदेश में बन रहे विश्वस्तरीय हाइवे, एक्सप्रेसवे, बढ़ते औद्योगिकीकरण, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, पर प्रकाश डाला। कहा कि पीएम के नेतृत्व में जनमानस की बहु प्रतीक्षित इच्छा जैसे राम मंदिर निर्माण, काशी कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर, नैमिष कॉरिडोर आदि बनने से हिंदुओं की आस्था को बल मिला। सम्मेलन के दूसरे सत्र में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भाजपा के संगठनात्मक विस्तार पर संबोधन दिया।उन्होंने कहा कि 45 वर्षों के संघर्षों के बाद केंद्र के अलावा 20 राज्यों में पार्टी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार चला रही है। कहा कि  मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनकर उभरा है। मौजूदा समय भाजपा की वर्चस्व की राजनीति का दौर है। देश की सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर जनता की सेवा का के लिए चुनाव जीतना सबसे अहम है। संघठन ने काम करते हुए कार्यकर्ताओं को मिलाकर ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जिसका काम भ्रष्टाचार मुक्त शासन, युवा महिला और गरीब को आर्थिक रूप में सशक्त बनाना है।

आज इन्हीं सब कारणों से शासन और नेतृत्व के विषय पर देश के हर नागरिक की सबसे पहली भारतीय जनता पार्टी है। कहा कि नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने राजनीति को फुल टाइम जॉब बना दिया है। पार्टी और संगठन तभी मौजूद रहेगा जब व्यक्ति पूर्ण रूप से समर्पित रहेगा। पुरानी राजनीति को भाजपा ने तिलांजलि दे दी, क्योंकि उसमें चुनाव से छः माह पहले जनता को याद किया जाता था। समय परिवर्तन मांगता है, और अब समय 365 दिन और 24 घंटे जनता के साथ और जनता के बीच रहने का है।

1984 से शुरू हुआ सफर आज  केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने तक पहुंच गया है। संघठन के जो संकल्प थे उन्हें सत्ता में आने के बाद पूर्ण किया गया। कहा कि पार्टी का सबसे बड़ा धन उसका कार्यकर्ता है। संघठन के अच्छे बुरे कैसे भी दौर रहे हो पर कार्यकर्ता उसके साथ खड़ा रहा। जो गए भी वो पहले किसी किनारे को छोड़कर आए थे। यूपी पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या आंदोलन ने भाजपा के लिए संजीवनी बूटी का काम किया। उस आंदोलन के अगुकार रहे लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार,  कल्याण सिंह, जैसे नेताओं के पौरुष ने संगठन को महा विस्तार दिया। जिसके कारण केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में केंद्र में पहली बार भाजपा की सरकार बनी और कार्यकर्ताओं में ये विश्वास जगा कि अब समय हमारा है।

Also Read: Hardoi News: जायदाद को लेकर हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, पुलिस ने घटना का पटाक्षेप किया

तीसरे और अंतिम सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीके वर्मा ने भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन पर अपना रुख रखा। उन्होंने कहा की एक समय था जब कांग्रेस का देश पर एकाधिकार था और भारत को एक दलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के रूप में जाना जाता था। इस मिथक को तोड़ने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया। 1980 के कोटला मैदान में प्रथम अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए अटल बिहारी वाजपेई ने कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी सशक्त भागीदारी भारतीय राजनीति में दर्ज कराई।

भारत में स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस ने सत्ता सत्ता पर पूर्ण रूप से काबिज होने के लिए तुष्टिकरण का फार्मूला अपनाया। 1974 में अहंकारी कांग्रेस ने संविधान के साथ छेड़छाड़ कर आपातकाल लगाया। कांग्रेस के इस कुशासन के खिलाफ भाजपा ने राजनीतिक लड़ाई लड़ी जिसमें बहुत से नेताओं को जेल भी जाना पड़ा। पार्टी ने पांच निष्ठा कार्य पद्धति और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल दो सदस्यों की यात्रा को आगे बढ़ाते हुए विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का गौरव प्राप्त किया। भाजपा के शासनकाल में भारत परमाणु शक्ति संपन्न बना।

भाजपा शासनकाल में धारा 370 की समाप्ति से भारत एकजुट हुआ। देश में राष्ट्रीय अखंडता के मुद्दे उठाने प्रथकतावाद से जूझना और समाज को निरंतर जागृत रखने का काम बीजेपी कर रही है। इसके साथ ही बिलग्राम मल्लावां विधानसभा एवं संडीला का विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन भी संपन्न हुआ। सम्मेलन का संचालन आईटी संयोजक सौरभ सिंह गौर ने किया।

प्रमुख रूप से मंच पर जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित जिला महामंत्री अनुराग मिश्र नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह जिला मंत्री अविनाश पांडे, नीतू चंद्रा मीना वर्मा मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी  सहमीडिया प्रभारी सत्यम शुक्ला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई मंडल अध्यक्ष राम प्रताप अजय प्रताप और दिनेश वर्मा मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow