Hardoi News: जायदाद को लेकर हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, पुलिस ने घटना का पटाक्षेप किया

जानकारी के मुताबिक, बीते वर्ष 08 अगस्त को श्रीकृष्ण पुत्र रामदास निवासी ग्राम बेलवारन थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा थाना संडीला पर तहरीर दी गई थी कि गांव के जंगल के बाहर झाडियों में एक अज्ञात महि...

Apr 8, 2025 - 21:25
 0  32
Hardoi News: जायदाद को लेकर हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, पुलिस ने घटना का पटाक्षेप किया

By INA Newz Hardoi.

हरदोई पुलिस ने जायदाद के लालच में एक युवती की हत्या किए जाने व उसका शव झाड़ियों में फेंके जाने की घटना का पटाक्षेप कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बीते वर्ष 08 अगस्त को श्रीकृष्ण पुत्र रामदास निवासी ग्राम बेलवारन थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा थाना संडीला पर तहरीर दी गई थी कि गांव के जंगल के बाहर झाडियों में एक अज्ञात महिला का शव मिला है।एसपी द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम तथा डीएनए परीक्षण कराया गया।

Also Read: Hardoi News: बेनीगंज में पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में बड़ी कार्रवाई, 18 गिरफ्तार, कई अन्य आरोपियों को पकड़ने में जुटी हरदोई पुलिस।

जिसके माध्यम से मृतका की शिनाख्त सोनी पुत्री स्व0 राजेन्द्र निवासी ग्राम मझिगवां शिवपुरी थाना अतरौली के रुप मे हुई। थाना संडीला पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त मनोज 'कुमार' धोबी पुत्र लल्लन निवासी ग्राम मझिगवां शिवपुरी थाना अतरौली जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के उपरान्त ज्ञात हुआ कि मृतक सोनी उसकी पत्नी के पूर्व पति की पुत्री थी।

मृतका के नाना, सोनी के नाम पर जायदाद लिखवाने वाले थे, इसी बात से क्षुब्ध होकर अभियुक्त द्वारा सोनी को संडीला स्थित उसके स्कूल से घर वापस ले जाते समय ग्राम बेलवारन थाना संडीला के पास सोनी उपरोक्त का मूंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी तथा शव को गांव बेलवारन थाना संडीला के बाहर जंगल में झाडियों में छिपा दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow