Hardoi News: नुमाइश मेले में महिला के गले से चैन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने चोरी की घटना का संज्ञान लेकर घटना अ....

By INA News Desk
Apr 21, 2025 - 21:30
128 Views
Hardoi News: नुमाइश मेले में महिला के गले से चैन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

बीते 09 मार्च को संध्या सिंह पत्नी अरविंद कुमार सिंह निवासी ग्राम व थाना सुरसा द्वारा कोतवाली शहर पर तहरीर दी गई कि संध्या नुमाइश मेले में घूमने आयी थी।

इस दौरान किसी अज्ञात महिला द्वारा संध्या के गले से चैन को चोरी कर लिया गया। इस संबंध में संध्या की तहरीर पर कोतवाली शहर पर मु0अ0सं0 168/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

Also Click: Hardoi News: 'एक राष्ट्र एक चुनाव' राष्ट्रहित में उठाया गया आवश्यक और दूरदर्शी कदम है: नितिन अग्रवाल

विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने चोरी की घटना का संज्ञान लेकर घटना अनावरण हेतु पुलिस टीम को गठित कर लगाया।इसी क्रम में कोतवाली शहर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आयी अभियुक्ता उन्नावती पत्नी वीरेन्द्र पाल निवासी ग्राम ओडेरी थाना मझिला जनपद हरदोई को चोरी की गई चैन सहित गिरफ्तार किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement