हरदोई: जिले के निपुण को मिला भारत भूषण सम्मान पुरस्कार, इससे पहले भी मिल चुके हैं तीन नेशनल अवार्ड
इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में विजय कुमार शाह( पद्मश्री विजेता) व सलमान अख्तर( इंडियन एअर कमांडर) ने निपुण की सराहना की और उन्हें यह सम्मान दिया। विदित हो कि इससे पहले निपुण को तीन नेशनल अवार्ड मिल...
By INA News Hardoi.
केंद्र सरकार नीति आयोग एंड डिजिटल इंडिया द्वारा रविवार को HOTEL ADITYA RESIDENCY भोपाल में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस एंड समिट- 2024 में हरदोई जिले के शिक्षक निपुण सोमवंशी को कला के क्षेत्र में "भारत भूषण सम्मान" के रूप में चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।
इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में विजय कुमार शाह( पद्मश्री विजेता) व सलमान अख्तर( इंडियन एअर कमांडर) ने निपुण की सराहना की और उन्हें यह सम्मान दिया। विदित हो कि इससे पहले निपुण को तीन नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं।
Also Read: हरदोई: अटल बिहारी बाजपेई जन्मशताब्दी पर सांसद जय प्रकाश ने 3 सम्पर्क मार्गों का उद्घाटन किया
जिसमें रवींद्र नाथ टैगोर कला विभूषण राष्ट्रीय अवार्ड, राजा रवि वर्मा कला विभूषण राष्ट्रीय अवार्ड व भारत श्री राष्ट्रीय सम्मान शामिल हैं। बता दें कि वर्तमान में निपुण शाहाबाद ब्लाक के ग्राम असलापुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। मूल रूप से बावन ब्लाक के पुरौरी गांव के रहने वाले निपुण के पिता कौशलेन्द्र प्रताप सिंह यहां शहर के आरआर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य पद पर सेवारत हैं।
इस कामयाबी पर निपुण ने कहा कि यह अवार्ड मैं अपने माता-पिता जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया है, मेरी धर्मपत्नी संगीता जो हर कदम हर समय मेरे साथ खड़ी रही, मेरे दोनों बहनों सृष्टि दृष्टि ने हमेशा मुझे मोटिवेट किया है, बचपन से लेकर आज तक सभी गुरुजन को समर्पित करता हूं। शिक्षक निपुण की यह कामयाबी जिले के लिए गौरव का विषय है।
What's Your Reaction?









