Hardoi : हरदोई में पंचायत सहायकों ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय के अंदर उनकी इन जायज मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो जिले के सभी पंचायत सहायक कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा होकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।

Jun 23, 2026 - 23:02
 0  3
Hardoi : हरदोई में पंचायत सहायकों ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
Hardoi : हरदोई में पंचायत सहायकों ने मांगों को लेकर दिया ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

हरदोई जिले में पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई ने जिलाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा है।इस मांग पत्र के जरिए पंचायत सहायकों ने कम वेतन में दूसरे विभागों के काम जबरन कराए जाने और अधिकारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को लेकर अपनी गंभीर चिंता जताई है।यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि वे पिछले चार सालों से शासन द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार संभाल रहे हैं लेकिन कम मानदेय के बीच उन पर दूसरे विभागों के कामों का अतिरिक्त और मानसिक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे काम करना काफी मुश्किल हो रहा है।

कर्मचारी यूनियन ने अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को सुधारने के लिए प्रशासन के सामने कुछ मुख्य मांगें रखी हैं।इनमें सभी पंचायत सहायकों और उनके परिवारों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना से जोड़ने, बिना किसी अतिरिक्त भत्ते या प्रोत्साहन राशि के गैर-विभागीय काम न कराने, सभी पंचायत सचिवालयों में जरूरी और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अधिकारियों द्वारा दी जाने वाली धमकियों व प्रताड़ना पर तुरंत रोक लगाने की मांग शामिल है।पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय के अंदर उनकी इन जायज मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो जिले के सभी पंचायत सहायक कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा होकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।

इस मांग पत्र को सौंपने के दौरान यूनियन के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, जिला प्रभारी दीपम कुमारी और प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे।ज्ञापन में सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर सभी कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाई और साफ किया कि अपनी समस्याओं के न्यायोचित समाधान के लिए वे आगे की लड़ाई लड़ने को पूरी तरह तैयार हैं।

Also Click : Sambhal : “या हुसैन” की सदाओं से गूंजा सम्भल, सातवीं मोहर्रम के विशाल जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow