Hardoi : पिहानी पुलिस ने POCSO आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया

पीड़िता की मां ने शिकायत दी कि बच्ची गांव की एक लड़की के साथ अकोहरा के पास खेत में बथुआ तोड़ने गई थी। इसी दौरान मुनेन्द्र पुत्र राम स्वरूप निवासी ग्राम अकोहरा ने ब

By INA News Desk
Jan 2, 2026 - 23:45
53 Views
Hardoi : पिहानी पुलिस ने POCSO आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया
Hardoi : पिहानी पुलिस ने POCSO आरोपी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया

हरदोई : जिले के थाना पिहानी क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत करने के आरोपी मुनेन्द्र को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए। पीड़िता की मां ने शिकायत दी कि बच्ची गांव की एक लड़की के साथ अकोहरा के पास खेत में बथुआ तोड़ने गई थी। इसी दौरान मुनेन्द्र पुत्र राम स्वरूप निवासी ग्राम अकोहरा ने बच्ची के साथ गलत काम किया। इस आधार पर थाना पिहानी में धारा 65(2) बीएनएस और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम महोलिया की तरफ से जंगल के रास्ते हसैयामऊ मोड़ की ओर जा रहे आरोपी को घेर लिया। आरोपी को देखकर रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पूछताछ में घायल व्यक्ति ने अपना नाम मुनेन्द्र पुत्र राम स्वरूप निवासी ग्राम अकोहरा बताया। उसे इलाज के लिए सीएचसी पिहानी भेजा गया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर की एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0क0 छोटे लाल, उ0क0 मुकुट सिंह यादव, उ0क0 सूर्यमणि यादव, हे0का0 मो0 कलीम, हे0का0 आबू हादी खान, हे0का0 आशीष सिंह, का0 गंभीरत, का0 अवधेश चौधरी, का0 भगत सिंह और का0 राजेंद्र यादव शामिल थे।

Also Click : Lucknow : राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का मुख्य आयोजन, CM योगी ने बैठक कर दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow