Hardoi : बिलग्राम में मारपीट और गाली-गलौज के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलग्राम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, उपनिरीक्षक दीपनारायण पांडे, और कांस्टेबल सौरभ कुमार

By INA News Desk
Aug 7, 2025 - 23:06
30 Views
Hardoi : बिलग्राम में मारपीट और गाली-गलौज के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलग्राम में मारपीट और गाली-गलौज के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई : थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम जरौली कलां में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित अनूप कुमार, पुत्र दिनेश चंद्र, निवासी ग्राम जरौली कलां, ने थाना बिलग्राम में शिकायत दर्ज कराई थी कि रामशरण उर्फ रिंकू, पुत्र चंद्रशरण, सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इस शिकायत के आधार पर थाना बिलग्राम में मुकदमा संख्या 373/25, धारा 115(2)/352/351(3)/118(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया।

बिलग्राम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, उपनिरीक्षक दीपनारायण पांडे, और कांस्टेबल सौरभ कुमार की टीम ने नामजद अभियुक्त रामशरण उर्फ रिंकू, निवासी ग्राम जरौली कलां, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Also Click : Hardoi : कोतवाली देहात पुलिस ने मारपीट और गोलीबारी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, बाल अपचारी हिरासत में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow