Hardoi : पिहानी में बाढ़ प्रभावित पशुओं के लिए टीकाकरण और चिकित्सा अभियान शुरू

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुका यादव द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा किया जा रहा है। जलभराव वाले गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित पशुओं को नजदीकी आश्र

By INA News Desk
Aug 7, 2025 - 23:14
31 Views
Hardoi : पिहानी में बाढ़ प्रभावित पशुओं के लिए टीकाकरण और चिकित्सा अभियान शुरू
पिहानी में बाढ़ प्रभावित पशुओं के लिए टीकाकरण और चिकित्सा अभियान शुरू

हरदोई : विकास खंड पिहानी के बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आठ पशु चिकित्सा अधिकारियों और 16 पशुधन प्रसार अधिकारियों सहित अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण और चिकित्सा कार्य कर रही हैं। साथ ही, पशुओं को पेट के कीड़ों की दवा और मिनरल मिक्सचर निःशुल्क वितरित किया जा रहा है। इस कार्य के लिए तीन मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स और तीन बहुउद्देशीय सचल वाहनों का संचालन किया जा रहा है।पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुका यादव द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा किया जा रहा है। जलभराव वाले गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित पशुओं को नजदीकी आश्रय स्थलों या गांव में ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी पशुबाड़ा बनाकर स्थानांतरित किया जा रहा है। इस अभियान की निगरानी के लिए डॉ. हरीश चंद्र, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुधन विकास), और डॉ. रघुवीर, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, शाहाबाद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिलास्तर पर बाढ़ राहत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसके संपर्क नंबर 05852-234036 और 8765957923 हैं। गंगा, रामगंगा, और गर्रा नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए विकास खंड शाहाबाद, बावन, हरपालपुर, सांडी, बिलग्राम, माधौगंज, और मल्लावां के सभी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों और पशु चिकित्सा अधिकारियों को संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों और गोवंश आश्रय स्थलों का नियमित दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Click : Hardoi : बिलग्राम में मारपीट और गाली-गलौज के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow