Hardoi : देवर ने लगा दी आग, महिला व बच्ची की मौत

Sep 9, 2024 - 22:37
Sep 9, 2024 - 22:42
 0  56
Hardoi : देवर ने लगा दी आग, महिला व बच्ची की मौत

Hardoi News INA.
मल्लावां(Mallavan) कोतवाली थाना इलाके में एक देवर ने चारपाई में उस समय आग लगा दी, जब उसकी भाभी और उनकी मासूम बच्ची सो रही थी। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 20 मार्च 2023 को रामगोपाल पुत्र छेदा निवासी गांव हर्रैया मजरा शाहपुर थाना मल्लावां हरदोई ने तहरीर देकर बताया था कि शिवनाथ और परमेश्वर उसके दो भतीजे हैं, दोनों भाई संयुक्त रूप से एक ही परिवार में रहते हैं। विवाहित शिवनाथ पंजाब में मजदूरी का काम करता है और परमेश्वर अविवाहित है। 20 मार्च 2023 को जब शिवनाथ की पत्नी रामश्री अपनी नाबालिग बच्ची के साथ चारपाई पर सो रही थी तो उसी समय परमेश्वर ने डीजल डालकर चारपाई में आग लगा दी।

यह भी पढ़ें -  Pilibhit: पीलीभीत में बाघ ने मजदूर को उतारा मौत के घाट

जिस कारण दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर परमेश्वर से पूंछतांछ की तो उसने बताया कि वह घर पर ही रहता था और वह शिवनाथ के एक पुत्र को गोद लेना चाहता था लेकिन शिवनाथ व उसकी पत्नी ने इसके लिए मना कर दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर परमेश्वर ने ऐसी घटना की अंजाम दे दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी परमेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow