Hardoi : पुलिस ने कछौना क्षेत्र के विवाद की जांच कर किया मामले का निपटारा

थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान पीड़िता के पुत्र और पुत्रवधू ने बताया कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने य

Sep 10, 2025 - 22:49
 0  20
Hardoi : पुलिस ने कछौना क्षेत्र के विवाद की जांच कर किया मामले का निपटारा
पुलिस ने कछौना क्षेत्र के विवाद की जांच कर किया मामले का निपटारा

हरदोई : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनसुनवाई के दौरान कछौना थाना क्षेत्र से जुड़े एक प्रार्थना पत्र का 'वन डे वन प्रॉब्लम' अभियान के तहत त्वरित समाधान किया गया। जनसुनवाई के दौरान कछौना क्षेत्र के एक निवासी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें बताया गया कि कुछ लोग उसे पूजा करने से रोक रहे हैं और उसके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कछौना थाना प्रभारी को तुरंत मौके पर जाकर मामले की जांच करने और समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।

थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान पीड़िता के पुत्र और पुत्रवधू ने बताया कि उनके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विपक्षी लोगों द्वारा पीड़िता को पूजा करने से रोकने या गाली-गलौज करने की बात सही नहीं पाई गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की और मामले की गहराई से पड़ताल की। जांच में यह सामने आया कि शिकायत में उठाए गए मुद्दों की पुष्टि नहीं हुई।

Also Click : Sambhal : आतंकी गतिविधियों पर पैनी नजर, सम्भल में एटीएस यूनिट ने संभाली कमान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow