Hardoi : बिलग्राम में पुलिस ने पारिवारिक विवाद का किया त्वरित समाधान

जनसुनवाई में बिलग्राम क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति के साथ उसके खेत में भैंस चले जाने को लेकर

Sep 10, 2025 - 22:51
35 Views
Hardoi : बिलग्राम में पुलिस ने पारिवारिक विवाद का किया त्वरित समाधान
बिलग्राम में पुलिस ने पारिवारिक विवाद का किया त्वरित समाधान

हरदोई : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनसुनवाई के दौरान बिलग्राम थाना क्षेत्र से जुड़े एक प्रार्थना पत्र का 'वन डे वन प्रॉब्लम' अभियान के तहत त्वरित निपटारा किया गया। जनसुनवाई में बिलग्राम क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति के साथ उसके खेत में भैंस चले जाने को लेकर विवाद हुआ। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने बिलग्राम थाना प्रभारी को तुरंत मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।

थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच में पता चला कि पीड़िता और विपक्षी आपस में पारिवारिक रिश्तेदार हैं। दोनों के बीच खेत में भैंस चले जाने को लेकर गलतफहमी के कारण विवाद हो गया था। इस छोटी सी बात ने दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा कर दिया था। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी काउंसलिंग की और मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए विस्तृत चर्चा की। इस दौरान दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के बाद सुलह-समझौता कर लिया। पीड़िता ने स्पष्ट किया कि वह विपक्षी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती।

Also Click : Sambhal : आतंकी गतिविधियों पर पैनी नजर, सम्भल में एटीएस यूनिट ने संभाली कमान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow