Hardoi : जमीन विवाद का त्वरित समाधान, पुलिस ने कराई पैमाइश

पुलिस अधीक्षक ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और सुरसा थाना प्रभारी को तुरंत मौके पर जाकर मामले की जांच करने और समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया

By INA News Desk
Aug 8, 2025 - 21:43
58 Views
Hardoi : जमीन विवाद का त्वरित समाधान, पुलिस ने कराई पैमाइश
जमीन विवाद का त्वरित समाधान, पुलिस ने कराई पैमाइश

हरदोई : जिले के सुरसा थाना क्षेत्र में पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भटौरा की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन को प्रार्थना पत्र सौंपा। महिला ने शिकायत की कि कुछ लोग उनकी जमीन पर लगे बबूल के पेड़ काटने से रोक रहे हैं और उनकी जमीन को ग्राम समाज की जमीन बता रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और सुरसा थाना प्रभारी को तुरंत मौके पर जाकर मामले की जांच करने और समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने राजस्व विभाग के लेखपाल के साथ मिलकर जमीन की पैमाइश कराई। जांच में पता चला कि विवादित जमीन ग्राम समाज की नहीं, बल्कि महिला के नाम पर दर्ज है। इसके आधार पर महिला को अपनी जमीन पर लगे बबूल के पेड़ काटने की अनुमति दी गई।

पुलिस ने मामले का त्वरित समाधान कर दिया, जिससे महिला संतुष्ट हुई। थाना प्रभारी ने महिला को भविष्य में किसी भी समस्या होने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर संपर्क करने की सलाह दी।

Also Click : Hardoi : एसपी नीरज कुमार जादौन को बांधी गई राखी, महर्षि विद्या मंदिर की छात्राओं और ब्रह्मकुमारी संस्थान व महिला मोर्चा की महिलाओं को मिला सुरक्षा का वादा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow