Hardoi : सवायजपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, जिलाधिकारी ने अवैध कब्जों और बिजली की समस्याओं को दूर करने के दिए निर्देश
बिजली विभाग से जुड़ी दिक्कतों को लेकर जिलाधिकारी ने अफसरों को कहा कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में तय शिड्यूल के मुताबिक बिजली की सप्लाई दी जाए। साथ ही खराब हो चुके ट्रांसफार्मरों और जर्जर तारों को तुरंत बदला जाए। पेंशन की दिक्कतों पर बात करते हुए उन्होंने संबंधि
हरदोई की सवायजपुर तहसील में जिलाधिकारी अनुनय झा के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने जमीन पर अवैध कब्जों से जुड़ी शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने लेखपालों को साफ निर्देश दिए कि वे पुलिस बल की मदद लेकर सरकारी जमीनों और गरीबों की भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराएं तथा अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाएं। उन्होंने यह भी पक्का करने को कहा कि सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का पूरा फायदा असली हकदार लोगों तक पहुंचे।
बिजली विभाग से जुड़ी दिक्कतों को लेकर जिलाधिकारी ने अफसरों को कहा कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में तय शिड्यूल के मुताबिक बिजली की सप्लाई दी जाए। साथ ही खराब हो चुके ट्रांसफार्मरों और जर्जर तारों को तुरंत बदला जाए। पेंशन की दिक्कतों पर बात करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जरूरतमंद, बुजुर्गों और दिव्यांगों की पेंशन किन्हीं वजहों से रुक गई है, उनका दोबारा वेरिफिकेशन करवाकर पेंशन फिर से शुरू कराई जाए।
राशन बांटने में गड़बड़ी की शिकायतों पर उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि वे लापरवाही बरतने वाले कोटेदारों पर कड़ी कार्रवाई करें। इस दौरान समाज कल्याण, पूर्ति, प्रोबेशन, बाल विकास पुष्टाहार और कृषि विभाग समेत कई विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को उनका लाभ दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीट सिपाहियों और चौकीदारों से गांवों की रोज की जानकारी ली जाए और जमीन खाली कराने के काम में राजस्व टीम को पूरा सहयोग दिया जाए। इस दौरान प्रभागीय निदेशक जेबी शैडे, उप जिलाधिकारी सवायजपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भावनाथ पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
You May Read : Bajpur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाजपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 16 यूनिट रक्त हुआ इकट्ठा
What's Your Reaction?




