Crime News Hardoi: चोरी-लूट की योजना बना रहे दो शातिर गिरफ्तार, औजार व बाइक बरामद

अपराध रोकथाम अभियान के तहत संडीला पुलिस ने 6 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर चोरी-लूट की योजना बना रहे दो आरोपियों

By INA News Desk
Sep 7, 2026 - 14:47
5 Views
Crime News Hardoi: चोरी-लूट की योजना बना रहे दो शातिर गिरफ्तार, औजार व बाइक बरामद

हरदोई। अपराध रोकथाम अभियान के तहत संडीला पुलिस ने 6 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर चोरी-लूट की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को एचपी पेट्रोल पंप से मीतो जाने वाले रास्ते के पास घेराबंदी कर चोरी में प्रयुक्त औजार और बाइक सहित पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखनऊ निवासी तरुण वाजपेयी और संडीला क्षेत्र के विकास पाल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने चोरी-लूट की योजना बनाने की बात स्वीकार की। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। तरुण के खिलाफ लखनऊ में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज बताया गया है।

Also Read- Himanta Biswa Sarma on Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी पागल था, पागल है और पागल ही रहेगा', मनुस्मृति पर बयान को लेकर भड़के असम के सीएम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow