हरदोई: शहर में पैदल गस्त कर एसपी ने जाना सुरक्षा व्यवस्था का हाल

उन्होंने मातहतों को निर्देश दिया कि शाम के समय निश्चित रूप से पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाएं व संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखें, एसपी ने सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न होने दे...

Dec 3, 2024 - 01:27
Dec 3, 2024 - 01:28
 0  48
हरदोई: शहर में पैदल गस्त कर एसपी ने जाना सुरक्षा व्यवस्था का हाल

By INA News Hardoi.

सोमवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने भारी पुलिस बल के साथ कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु कोतवाली शहर क्षेत्र अन्तर्गत पैदल गस्त कर आम-जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।उन्होंने मातहतों को निर्देश दिया कि शाम के समय निश्चित रूप से पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाएं व संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखें, एसपी ने सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न होने देने के लिए निर्देशित किया।एसपी ने अपील की कि किसी भी प्रकार की घटना के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर डायल 112 व संबंधित थाने को सूचित करें, जिससे अपराधियों के विरूद्ध समय से कार्यवाही की जा सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य अधि/कर्म गण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow