हरदोई: 2 पुलिसकर्मियों के कंधो पर स्टार बढ़े, एसपी ने शुभकामनाएं दीं
एसपी ने कहा कि प्रमोशन पाने वाले पुलिसकर्मियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। इस दौरान प्रमोशन पाने वाले पुलिसकर्मियों को उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। एसपी ने कहा कि यह सफलता विभाग में अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का काम ..
By INA News Hardoi.
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने उ.नि. सत्य नारायण त्रिपाठी को निरीक्षक पद पर व कंप्यूटर ऑपरेटर मुख्य आरक्षी मनीष कुमार को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई।
एसपी ने कहा कि प्रमोशन पाने वाले पुलिसकर्मियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। इस दौरान प्रमोशन पाने वाले पुलिसकर्मियों को उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। एसपी ने कहा कि यह सफलता विभाग में अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
एसपी ने सभी कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। पदोन्नति पाने वाले इन कर्मचारियों को अब पुलिस विभाग की और भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी होंगी। एसपी ने भरोसा जताया कि वे अपने नए पद की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
What's Your Reaction?











