Hardoi : पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा

गश्त का उद्देश्य जिले में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना था। पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों, राहगीरों और आम नागरिकों से कहा कि कोई भी परेशानी हो तो

Nov 24, 2025 - 22:18
34 Views
Hardoi : पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा
Hardoi : पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस बल के साथ कोतवाली शहर क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा की पूरी गारंटी दी।गश्त का उद्देश्य जिले में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना था। पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों, राहगीरों और आम नागरिकों से कहा कि कोई भी परेशानी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस हर समय उनकी मदद के लिए तैयार है।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर भी मौजूद रहे। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच भी की गई।लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि पुलिस का सड़क पर दिखना अपराधियों में डर पैदा करता है तथा आम जनता को सुरक्षित महसूस कराता है। जिले में ऐसी गश्त लगातार जारी रहेगी।

Also Click : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर शोषण के आरोपों के बीच ब्राह्मण वकील पर उठा विवाद, भीम आर्मी के दावों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow