Hardoi : लापरवाही बरतने पर कोतवाली देहात के थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव लाइन हाजिर

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी दी है कि कोई भी अपने काम में ढिलाई या लापरवाही न करे। ऐसा करने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्र

Nov 24, 2025 - 22:12
 0  53
Hardoi : लापरवाही बरतने पर कोतवाली देहात के थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव लाइन हाजिर
Hardoi : लापरवाही बरतने पर कोतवाली देहात के थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव लाइन हाजिर

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कोतवाली देहात के थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया। उन पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, मुकदमों की विवेचना जल्द निपटाने, अपहृत और गुमशुदा लोगों को बरामद करने जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में लापरवाही और जनसुनवाई में उदासीनता बरतने का आरोप लगा।

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी दी है कि कोई भी अपने काम में ढिलाई या लापरवाही न करे। ऐसा करने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई से जिले की पुलिस में सतर्कता का माहौल बना है। सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि तय समय में मुकदमों का निस्तारण करें और जनता की शिकायतों का तुरंत समाधान करें।

Also Click : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर शोषण के आरोपों के बीच ब्राह्मण वकील पर उठा विवाद, भीम आर्मी के दावों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow