हरदोई: लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर करें कार्रवाई- एसपी
एसपी ने कहा कि रात के समय शराब पीकर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करें। उन्होंने क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
By INA News.
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना सवायजपुर व लोनार क्षेत्रांतर्गत बेरियर/पिकेट ड्यूटी का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कैमरो को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
एसपी ने कहा कि रात के समय शराब पीकर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करें। उन्होंने क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने आगे कोहरे की संभावना को देखते हुए सभी चेकिंग बैरियर पर रिफलेक्टर टेप लगाने के निर्देश दिए। कहा कि शराब पीकर, तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रभावी कार्रवाई करें।
उन्होंने पुलिसकर्मियों के पास उपलब्ध हथियारों और टॉर्च आदि उपकरणों की जांच की।
एसपी ने कहा कि सर्दियों में ठंड बढ़ने के साथ आपराधिक घटनाओं और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस का मुस्तैद रहना जरूरी है। इसी की समीक्षा के लिए एसपी अधिकारियों के साथ निरीक्षण पर निकले।
What's Your Reaction?