हरदोई: डॉक्टर बने भगवान, 7 किलो की गांठ से परेशान महिला का सफल ऑपेरशन किया
महिला ठीक से ना तो सांस ले पा रही थी और ना ही पेशाब कर पा रही थी। किसी ने महिला के पति को हरदोई मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए उसको सलाह दी...
By INA News.
मेडिकल कॉलेज हरदोई में डॉक्टर मधुलिका शुक्ला व उनकी टीम ने महिला का सकुशल ऑपरेशन कर उसको नया जीवनदान दिया, विकास खंड भरखनी की ग्राम पंचायत निजामपुर की निवासी सहाना पत्नी उबैर अली के पेट में दर्द की समस्या बनी हुई थी, कई साल बीत गए समस्या कम होने के बजाय बढ़ती ही चले जा रही थी। महिला ठीक से ना तो सांस ले पा रही थी और ना ही पेशाब कर पा रही थी। किसी ने महिला के पति को हरदोई मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए उसको सलाह दी जिसके बाद सहाना का पति इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा और उसको सर्जरी विभाग में देखा गया इसके बाद जांच कराई गई।
यह भी पढ़ें: हरदोई: मनरेगा के काम से अपनी जेब भर रहे साहब! सरकारी डेटा में सब चकाचक
फिलहाल डॉक्टरों की समझ में नहीं आया तो महिला के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में डॉक्टर मधुलिका शुक्ला से डॉक्टर ने राय ली। डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने महिला का कुछ समय तक इलाज किया इलाज के बाद भी समस्या कम नहीं हुई तो उन्होंने अपने मेडिकल कॉलेज से सीटी स्कैन कराया जिसमें महिला के पेट में करीब 7 किलो व 20 इंच की गांठ की पुष्टि हुई। परिजनों ने ईश्वर को भरोसा बनाकर ऑपरेशन के लिए सहमति दे दी। डॉक्टर मधुलिका शुक्ला और उनकी टीम ने महिला का सकुशल ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन सफल होने के बाद डॉक्टर ने प्रसन्नता जताई तो परिवार वालों ने खुशी के साथ ही डॉक्टर और उनकी टीम का आभार जताया है। डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने बताया कि फिलहाल ऑपरेशन सफल रहा है और स्वस्थ होने के बाद महिला संतान सुख को भी प्राप्त कर सकती है।
What's Your Reaction?











