हरदोई: मनरेगा के काम से अपनी जेब भर रहे साहब! सरकारी डेटा में सब चकाचक

संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी खबर के बावजूद बेखबर हैं। ग्राम प्रधान विकाश संबंधी लगभग सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को अपना कर हजारों, लाखों रुपए का खेल कर रहे हैं। अफसोस कहीं अधिकारियों की सक्रिय...

By INA News Desk
Nov 19, 2024 - 20:39
59 Views
हरदोई: मनरेगा के काम से अपनी जेब भर रहे साहब! सरकारी डेटा में सब चकाचक
Advertisement
Advertisement

By INA News.

मनरेगा के कार्य में लाखों के घोटाले किये जा रहे हैं, हालाँकि कागजों में सब चकाचक है। जिसकी पुनः जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग डीएम को भेजे गये एक पत्र में की गई है। अहिरोरी ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में आज कल ग्राम प्रधानों द्वारा मनरेगा के कार्यों में फर्जीवाड़े के तहत हजारों, लाखों रुपयों का खेल किया जा रहा है।

सबसे बड़ी बात है कि संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी खबर के बावजूद बेखबर हैं। ग्राम प्रधान विकाश संबंधी लगभग सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को अपना कर हजारों, लाखों रुपए का खेल कर रहे हैं। अफसोस कहीं अधिकारियों की सक्रिय भूमिका तो नहीं। जिसका उदाहरण विकास खण्ड अहिरोरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत थोक माधो में देखने को मिला।

यहां भोगई पुरवा निवासी पंकज वर्मा पुत्र विनोद वर्मा बताते हैं कि ग्राम प्रधान देश रानी पुत्र अजनेश वर्मा द्वारा मनरेगा के तहत् 16 जून 2024 में पिपरी गांव में राम नरेश के मकान से अवधेश के खेत तक कच्चा मार्ग व राज वित्त से पुलिया का निर्माण जेसीबी मशीन से कराया गया।

वहीं हरदेव बाबा स्थान से अशोक के बाग तक कच्चे कार्य में मानकों को ताक पर रखा गया, साथ ही राम शंकर के खेत से प्रकाश के खेत तक नाली सफाई किसानों ने स्वयं कराई जिसका प्रधान ने मनरेगा से फर्जी फोटो खिंचाकर पैसा निकाल लिया जैसे मामलों की लिखित शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई टीम ने मौके की जांच की और मामले को गुलाबी फाइलों में गायब कर दिया।

पंकज कुमार के बताएं अनुसार जांच हुए कई माह बीत गए, क्या कार्यवाही हुई जिसके संबंध में जांच टीम के अधिकारियों से पूछे जाने पर कोई जानकारी नहीं दी जाती, कहते हैं जांच रिपोर्ट भेज दी जबकि भ्रष्टाचारियो पर कार्यवाही के नाम पर सब कुछ शून्य है।

उन्होंने कहा, ग्राम प्रधान पुत्र धमकी देकर कहते हैं जांच टीम को दो लाख रुपए दे दिए, तुम्हें जो करना हो कर लो। पूंछे जाने पर कैमरे से डरे अजनेश वर्मा ने बताया जांच हो चुकी है मैने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। यहां प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई मनरेगा योजना पारदर्शिता और निष्पक्षता से कोसों दूर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement