Hardoi : हरदोई में निर्माणाधीन बाईपास पर सीमेंट स्लैब के नीचे मिला 15 वर्षीय किशोर आयुष गुप्ता का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

किशोर शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर से लापता हो गया था। परिजन काफी देर तक उसकी तलाश करते रहे। जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजनों ने मिलक

Jan 4, 2026 - 22:43
 0  72
Hardoi : हरदोई में निर्माणाधीन बाईपास पर सीमेंट स्लैब के नीचे मिला 15 वर्षीय किशोर आयुष गुप्ता का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Hardoi : हरदोई में निर्माणाधीन बाईपास पर सीमेंट स्लैब के नीचे मिला 15 वर्षीय किशोर आयुष गुप्ता का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के बाबा मंदिर, चौहान थोक निवासी 15 वर्षीय किशोर आयुष गुप्ता उर्फ उमंग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। किशोर शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर से लापता हो गया था। परिजन काफी देर तक उसकी तलाश करते रहे। जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजनों ने मिलकर खोजबीन शुरू की। रविवार दोपहर करीब 2 बजे बावन रोड पर निर्माणाधीन बाईपास के पास आयुष का शव मिला। शव भारी सीमेंट स्लैब के नीचे दबा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और परिजनों में हाहाकार मच गया।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनके अनुसार आयुष का दोस्त प्रिंस (शंकर उर्फ भालू का बेटा) ने उसे घर से बुलाकर ले गया था। शंकर उर्फ भालू ने ही बताया कि आयुष का शव बाईपास पर पड़ा है। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी पैनल के साथ कराया जा रहा है ताकि मौत का सही कारण पता चल सके। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शव मिलने के बाद सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। शंकर उर्फ भालू और उसका बेटा प्रिंस पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस उनसे सख्त पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Also Click : ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow