Hardoi : गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के कारण हरदोई में भारी वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू

बाहरी जिलों से आने जाने वाले भारी वाहनों के लिए कई मार्ग बदले गए हैं। कानपुर कन्नौज से आने वाले वाहन बिल्होरे होते हुए आगरा एक्सप्रेसवे से जाएंगे। फतेहगढ़ से सीतापुर लखनऊ जाने वाले वाहन शाहजहांपुर मार्ग से गुजरेंगे। शाहज

Apr 26, 2026 - 21:27
 0  6
Hardoi : गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के कारण हरदोई में भारी वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू
AI Image

हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। इसलिए जनहित में सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को इस व्यवस्था से छूट दी गई है।

बाहरी जिलों से आने जाने वाले भारी वाहनों के लिए कई मार्ग बदले गए हैं। कानपुर कन्नौज से आने वाले वाहन बिल्होरे होते हुए आगरा एक्सप्रेसवे से जाएंगे। फतेहगढ़ से सीतापुर लखनऊ जाने वाले वाहन शाहजहांपुर मार्ग से गुजरेंगे। शाहजहांपुर से हरदोई होते हुए लखनऊ जाने वाले वाहन सीतापुर रूट से जाएंगे। सीतापुर से हरदोई होते हुए उन्नाव कन्नौज कानपुर जाने वाले वाहन लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे और एनएच 27 से निकलेंगे। इसी तरह लखनऊ से हरदोई की ओर जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक रास्ते दिए गए हैं। कुछ मार्गों जैसे बांगरमऊ से सपडौला कछौना उन्नाव से मल्लावां और कन्नौज से हरदोई की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। गंगा एक्सप्रेसवे पर भी सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

जिले के अंदर भी कई मार्गों पर भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। बघौली माधौगंज कछौना गौसगंज गौसगंज से मल्लावां नयागांव से मल्लावां सपडौला से मल्लावां बिलग्राम से मल्लावां माधौगंज मल्लावां सांडी से बिलग्राम मेहंदीघाट से मल्लावां बिलग्राम चुंगी और उन्नाव की ओर से मल्लावां उन्नाव बॉर्डर पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow