Hardoi : पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का आयोजन, नए सिपाहियों ने ली देश सेवा की शपथ
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक अशो
हरदोई की रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कठिन प्रशिक्षण पूरा करने वाले नए आरक्षियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार रहे, जिन्होंने परेड की सलामी ली और टोली का निरीक्षण किया।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने रिक्रूटों के प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का महत्व समझाया।
साथ ही, प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई।
पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार जताया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम, क्षेत्राधिकारी आलोक राजनारायन, अंकित मिश्रा और प्रभा पटेल सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और जवानों के परिजन मौजूद रहे।
Also Click : Sambhal : सम्भल में टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो घंटे तक धधकता रहा गोदाम - पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
What's Your Reaction?









