हरदोई: कुबेर लाल जनसेवा के तत्वावधान में तुलसी पदयात्रा निकाली

तुलसी पदयात्रा का शुभारंभ पूज्य संत श्रीबच्चा बाबा व प्रसिद्ध कथा वाचक संतोष द्वारा किया गया। संस्थापिका व वरिष्ठ समाजसेविका निरमा देवी के नेतृत्व में यह पदयात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू होकर लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा होते हुए बड़े चौराहे स्थित मं...

Dec 25, 2024 - 23:41
52 Views
हरदोई: कुबेर लाल जनसेवा के तत्वावधान में तुलसी पदयात्रा निकाली

By INA News Hardoi.
बुधवार को कुबेर लाल जनसेवा संस्थान के तत्वावधान में शहर में विभिन्न स्थानों से होकर तुलसी पदयात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इससे पहले तुलसी पदयात्रा का शुभारंभ पूज्य संत श्रीबच्चा बाबा व प्रसिद्ध कथा वाचक संतोष द्वारा किया गया।संस्थापिका व वरिष्ठ समाजसेविका निरमा देवी के नेतृत्व में यह पदयात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से शुरू होकर लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा होते हुए बड़े चौराहे स्थित मंदिर के पास समाप्त हुई।संस्थापिका निरमा देवी ने बताया कि तुलसी पूजन यात्रा का उद्देश्य जनमानस को सनातन धर्म से जोड़ना व उनमें धर्म की अलख जलाना है। जिससे सनातन समाज धार्मिक त्योहारों के प्रति जागरूक हो और रीति रिवाज से उन्हें मनाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow