Hardoi News: हरदोई डिपो में समयपाल से अभद्रता और धमकी का आरोप, परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के हरदोई डिपो में तैनात समयपाल के साथ परिचालक द्वारा कथित तौर पर अभद्र
हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के हरदोई डिपो में तैनात समयपाल के साथ परिचालक द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित समयपाल ने क्षेत्रीय प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर मामले में उचित एवं दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में हरदोई डिपो के समयपाल आशीष कुमार गौतम ने बताया कि वह सुबह ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान परिचालक मो. आफाक सिद्दीकी ने वाहन संख्या UP 78 LN 2664 (गंगा एक्सप्रेसवे) की ड्यूटी स्लिप मांगी। समयपाल के अनुसार, उक्त वाहन पर पहले से परिचालिका शिवानी की ड्यूटी निर्धारित थी और उन्हें दो अवकाश भी दिए जा चुके थे। इस संबंध में जानकारी देने पर आरोप है कि परिचालक मो. आफाक सिद्दीकी उग्र हो गए और समयपाल के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए “नौकरी करना सिखा देंगे” जैसी धमकी दी।
पीड़ित समयपाल ने क्षेत्रीय प्रबंधक से शिकायत करते हुए परिचालक के खिलाफ कठोर एवं उचित दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि कार्रवाई होने से भविष्य में इस तरह के अनुशासनहीन व्यवहार की पुनरावृत्ति पर रोक लग सकेगी।
What's Your Reaction?