Hardoi: हरदोई रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद को मिला नया नेतृत्व, रजत तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, हरदोई डिपो के चुनाव में संगठन को नया नेतृत्व मिला है। सर्वसम्मति से रजत तिवारी को डिपो

Aug 25, 2026 - 17:00
6 Views
Hardoi: हरदोई रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद को मिला नया नेतृत्व, रजत तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

हरदोई। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, हरदोई डिपो के चुनाव में संगठन को नया नेतृत्व मिला है। सर्वसम्मति से रजत तिवारी को डिपो अध्यक्ष चुना गया है। उनके नाम का प्रस्ताव अजीत चौहान ने रखा, जिसके बाद पूरे सदन ने एक स्वर में सहमति जताते हुए उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन ने अजीत चौहान पर भरोसा जताया और उन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नवमनोनीत पदाधिकारियों का अन्य कर्मचारियों व संगठन के सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत चौहान ने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री रजत तिवारी जी का नेतृत्व सदैव 'संगठन सर्वोपरि' की भावना से प्रेरित रहा है। वे हर परिस्थिति में कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। उनके सक्षम और ऊर्जावान मार्गदर्शन में हरदोई डिपो का संगठन और अधिक मजबूत, एकजुट और गतिशील बनेगा।

अजीत चौहान ने यह भी कहा कि बड़े भाई रजत तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखना और उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष बनते देखना उनके लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे कर्मचारी हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर परिषद के अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने नए नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं।

Also Read- Rajasthan School News: सीजेपी के अभियान का बड़ा असर, राजस्थान शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के सुधार के लिए जारी किया अहम आदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow