Hardoi : हज यात्रियों के लिए टीकाकरण कैम्प आयोजित, 75 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और वैक्सीनेशन किया

कैम्प में पोलियो, मेनिन्जाइटिस और सीजनल इन्फ्लूएंजा के टीके लगाए गए। यह कैम्प सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आरके सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने यात्रियों

Feb 18, 2026 - 00:05
38 Views
Hardoi : हज यात्रियों के लिए टीकाकरण कैम्प आयोजित, 75 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और वैक्सीनेशन किया
Hardoi : हज यात्रियों के लिए टीकाकरण कैम्प आयोजित, 75 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और वैक्सीनेशन किया

मदरसा अशरफुल उलूम, सिनेमा रोड हरदोई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवनाथ पांडे के निर्देशन में हज यात्रा पर जाने वाले 75 यात्रियों का चिकित्सकीय परीक्षण और टीकाकरण किया।कैम्प में पोलियो, मेनिन्जाइटिस और सीजनल इन्फ्लूएंजा के टीके लगाए गए। यह कैम्प सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आरके सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने यात्रियों की जांच की और हज यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियां बताईं।

कैम्प में डॉ ओसामा सिद्दीकी, डॉ सलमान अहमद खान, स्टाफ नर्स अंजू देवी, फार्मासिस्ट शोभित सैनी, स्टाफ नर्स प्रीति कुमारी, पर्यवेक्षक आरसी विमल, एएनएम ललिता देवी, अनुपम देवी, रूबी देवी जैसे कर्मचारी शामिल रहे।

You May Read : 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', टीचर ने 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, हाथ पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow