Hathras: एमएलडीवी व आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूलों में बाल मेला की रही धूम: खेल व कार्यक्रम 

मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल, मनोरंजक गतिविधियाँ और स्वादिष्ट व्यंजनों का आयोजन किया गया था। बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ सभी गतिविधियों का आनंद लिया। मेले में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पुरूस्कार जीते।

Nov 15, 2024 - 00:07
55 Views
Hathras: एमएलडीवी व आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूलों में बाल मेला की रही धूम: खेल व कार्यक्रम 
मुख्य अतिथि विवेक कुमार गुप्ता इन्सपेक्टर क्राइम ब्रांच कोतवाली सदर का बुके देकर स्वागत करते  प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड.)

Hathras News INA.

श्याम कुंज स्थित एम.एल.डी.वी. पब्लिक इंटर कॉलेज व तरफरा रोड़ स्थित आर.के.एस.के. इण्टरनेशनल स्कूल में  बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त के निर्देशन में किया गया। आयोजित बाल मेला में बच्चों और उनके परिवारों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बना दिया।इस मेले के आयोजन में हजारों की संख्या में बच्चों व उनके अभिभावकों ने भाग लिया। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल, मनोरंजक गतिविधियाँ और स्वादिष्ट व्यंजनों का आयोजन किया गया था। बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ सभी गतिविधियों का आनंद लिया। मेले में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पुरूस्कार जीते।

Also Read: Hathras News: भाजपा नगर कमेटी की कार्यशाला संपन्न, नगर का चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ हो- सतीश शर्मा

मेले का शुभारम्भ संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि विवेक कुमार गुप्ता इन्सपेक्टर क्राइम ब्रांच कोतवाली सदर , प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड.), एम.एल.डी.वी. की प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय व आर.के.एस.के. इण्टरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योति सिंह द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू (जवाहर लाल नेहरू) के छवि-चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्डिनेटर शैलकान्ता गुप्ता, उप-प्रधानाचार्या शाजिया रफीक खान, गतिविधि प्रभारी ललिता पाठक, नीरू गुप्ता, कल्पना गुप्ता, इं. खुशी गुप्ता, हिना वार्ष्णेय , सुनीता राय, हिमांशु वार्ष्णेय, कमलकान्त शर्मा, प्राची शर्मा, निधि अरोरा, निधि शर्मा, रिया जैन, सारिका गुप्ता, मोनिका दुबे, अल्पना राठी, राधा सारस्वत, कोमल अग्रवाल, सोनिया कुमारी, कृष्णकान्त कौशिक, बबिता भारद्वाज, गिरीश वर्मा, प्रियंका जैन, प्रियंका वार्ष्णेय, निधि चतुर्वेदी, मौ.दानिश, संजय मिश्रा, आर.के. शर्मा, जितेन्द्र कुमार, अंकित  वार्ष्णेय, ललिता कुलश्रेष्ठ, सारिका सोनी, पुनीत गुप्ता, जीतू अरोरा, राजेन्द्र प्रसाद, पुनीत वार्ष्णेय, सत्यवती, श्याम सिंह, निहारिका, प्रीति सिंह, ऊष्मा आदि का सहयोग रहा।अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम  वार्ष्णेय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow