हाथरस के विद्यालय में 'फिट गर्ल्स प्रोजेक्ट' के तहत छात्राओं को दिया गया योग व स्वास्थ्य का संदेश

हाथरस के संविलयन विद्यालय लहरा में 'फिट गर्ल्स प्रोजेक्ट' के तहत योग व स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन। छात्राओं को बांटी गई जंप रोप।

By INA News Desk
Jul 27, 2026 - 22:17
54 Views
हाथरस के विद्यालय में 'फिट गर्ल्स प्रोजेक्ट' के तहत छात्राओं को दिया गया योग व स्वास्थ्य का संदेश
Advertisement
Advertisement

हाथरस के इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल की ओर से संविलयन विद्यालय लहरा में कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं के लिए 'फिट गर्ल्स प्रोजेक्ट' के अंतर्गत योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें एक अनुशासित व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

सत्र के दौरान छात्राओं को दैनिक व्यायाम के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जंप रोप (रस्सी कूद) तथा पौष्टिक स्वास्थ्यवर्धक पेय सामग्री का वितरण किया गया। संस्था की सदस्यों ने बालिकाओं को संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वयं की देखभाल के महत्व के विषय में विस्तार से समझाया। क्लब अध्यक्ष दीप्ति बूटिया ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक स्वस्थ और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण तभी संभव है जब देश की बालिकाएं स्वस्थ हों। क्लब सचिव डॉक्टर लक्ष्मी अरोरा ने छात्राओं से योग, पोषण और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया। आयोजन के अवसर पर राधा गावर, पूजा सिंह, सीमा सबलोक, दीप्ति अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रद्युम्न पाठक समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement