हाथरस में बिजली कटौती और भारी बिलों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, अधिकारी के आश्वासन पर धरना खत्म

हाथरस के बसई काजी बिजलीघर पर अघोषित कटौती और भारी बिलों को लेकर किसानों का धरना। जेई के 18 घंटे बिजली देने के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त।

Jul 27, 2026 - 22:13
 0  5
हाथरस में बिजली कटौती और भारी बिलों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, अधिकारी के आश्वासन पर धरना खत्म

हाथरस जिले के बसई काजी स्थित बिजलीघर पर बिजली की अघोषित कटौती और अत्यधिक बिल आने से परेशान किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में तड़के ही बड़ी संख्या में किसान बिजलीघर परिसर में एकत्र होकर धरने पर बैठ गए और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी किसानों का कहना था कि बिजली की अनियंत्रित कटौती से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे खेती-किसानी पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं। लगभग चार घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अवर अभियंता सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता कर निर्धारित समयावधि के अनुसार 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिया। अधिकारी के सकारात्मक आश्वासन के बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। इस अवसर पर तहसील उपाध्यक्ष मूलचंद बघेल, कृष्णकांत गौतम, जगदीश सिंह, राजबहादुर, ओमकार, मणिकांत, अजीत कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह, सतीश चंद्र, विवेक और संजय समेत अनेक किसान उपस्थित रहे।

Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow