हाथरस में किसान गोष्ठी का आयोजन: कृषि वैज्ञानिकों ने दी संतुलित पोषण और आधुनिक खेती की जानकारी

हाथरस के रोशन फार्म हाउस में आयोजित किसान गोष्ठी में आईसीएआर के वैज्ञानिकों ने दिए आधुनिक और जैविक खेती के गुरु। संतुलित उर्वरक प्रयोग पर जोर।

Jul 27, 2026 - 22:14
 0  4
हाथरस में किसान गोष्ठी का आयोजन: कृषि वैज्ञानिकों ने दी संतुलित पोषण और आधुनिक खेती की जानकारी

हाथरस जिले के गोहाना चौकी क्षेत्र स्थित रोशन फार्म हाउस में सीएसआर परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों ने क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसलों के संतुलित पोषण प्रबंधन और जैविक खेती के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया। प्रवीण कुमार धनगर के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में आईसीएआर नई दिल्ली के शस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी) विभागाध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह राठौर, प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर राजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर सुभाष बाबू और तकनीकी अधिकारी मुकेश कुमार यादव ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर संजीव कुमार उर्फ भोला सूर्यवंशी मौजूद रहे।

गोष्ठी के दौरान वैज्ञानिकों ने कृषकों को यूरिया और डीएपी जैसे रासायनिक खादों का सीमित व संतुलित उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही वर्मीकंपोस्ट और गोबर की जैविक खाद के प्रयोग को बढ़ाने पर बल दिया। विशेषज्ञों ने उन्नत किस्म के बीजों का चयन करने और गोबर से केंचुआ खाद बनाने की विधि की व्यावहारिक जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसान जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आने वाले समय में एक बड़े कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग एक हजार से अधिक किसानों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।

Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow