Hathras News: स्वास्थ और बाल विकास विभाग का संयुक्त निरीक्षण, चंदपा में योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी

हाथरस के चंदपा गांव में स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने आंगनबाड़ी और एएनएम कार्यों का औचक निरीक्षण किया। अभिलेखों की हुई जांच।

Aug 13, 2026 - 23:29
8 Views
Hathras News: स्वास्थ और बाल विकास विभाग का संयुक्त निरीक्षण, चंदपा में योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी

हाथरस जिले के गांव चंदपा में स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आंगनबाड़ी, आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं के कामकाज की समीक्षा के लिए औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेद प्रकाश और जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर भौतिक अभिलेखों का अवलोकन किया और पोषण ट्रैकर डिजिटल ऐप में दर्ज आंकड़ों से उनका मिलान किया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में पंजीकृत गर्भवती और धात्री महिलाओं से जुड़े आंकड़ों का गहन परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने अभिलेखीय रखरखाव में पाई गई कमियों को तत्काल प्रभाव से सुधारने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने, गर्भवती व धात्री माताओं के नियमित टीकाकरण तथा गंभीर कुपोषण से ग्रसित बच्चों की पहचान कर उन्हें समय से समुचित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

विभागीय अधिकारियों ने कहा कि दोनों विभागों के कर्मचारियों के बीच परस्पर तालमेल और समन्वय होना बेहद आवश्यक है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मुरसान क्षेत्र की बाल विकास परियोजना अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, आंगनबाड़ी तथा आशा कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

Also Click : Hardoi: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow