Hathras : तेज रफ्तार क्रेन ने दो बाइकों को रौंदा, हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

क्रेन की टक्कर से दोनों बाइकें सड़क पर गिरकर बुरी तरह टूट गईं और क्रेन का पहिया वर्षा के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका पति सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर जा

May 18, 2026 - 00:14
 0  3
Hathras : तेज रफ्तार क्रेन ने दो बाइकों को रौंदा, हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
क्रेन की टक्‍कर से मृृत वर्षा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर शक्ति वन के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित क्रेन ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भूड़ा किशनगढ़ी के रहने वाले विनोद कुमार का बेटा सूरज कुमार अपनी पत्नी वर्षा के साथ बाइक (संख्या- यूपी 81 डीक्यू 1067) से मसाला खरीदने हाथरस आया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे जब वे वापस अलीगढ़ लौट रहे थे, तभी हनुमान चौकी से पहले शक्ति वन के पास पीछे से आ रही एक क्रेन (संख्या-यूपी 86 एटी 2409) के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक और एक अन्य बाइक (संख्या-यूपी 81 बीपी 6344) को टक्कर मार दी।

क्रेन की टक्कर से दोनों बाइकें सड़क पर गिरकर बुरी तरह टूट गईं और क्रेन का पहिया वर्षा के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका पति सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर जाम लग गया और राहगीरों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

गंभीर रूप से घायल सूरज को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी ले जाया गया, जहाँ हालत नाजुक होने के कारण उसे जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बाद में उसे धनीपुर मंडी स्थित श्री जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। मृतका के ससुर विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सासनी कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

You May Read : Deoband : अधिकारियों की तानाशाही से डूबेगी सरकार, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने अपनी ही पार्टी के प्रशासन पर साधा निशाना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow