Hathras : हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास सम्मेलन का समापन

विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी पी.के. दीक्षित और प्रो. लकी गुप्ता, प्राचार्या के.आर. गर्ल्स पीजी कॉलेज, मथुरा उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुषमा या

Dec 23, 2025 - 22:11
 0  11
Hathras : हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास सम्मेलन का समापन
Hathras : हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास सम्मेलन का समापन

श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास सम्मेलन का समापन गरिमापूर्ण ढंग से हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. पी.के. दशोरा, कुलपति मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ रहे।

विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी पी.के. दीक्षित और प्रो. लकी गुप्ता, प्राचार्या के.आर. गर्ल्स पीजी कॉलेज, मथुरा उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव ने संबोधन में कहा कि उच्च शिक्षा के साथ कौशल विकास और उद्यमशीलता की सोच युवाओं के लिए बहुत जरूरी है। इससे वे रोजगार के क्षेत्र में बेहतर सफलता पा सकते हैं।

सम्मेलन में नई शिक्षा नीति 2020, स्किल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में सम्मेलन की रिपोर्ट पेश की गई और सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी गईं।

Also Click : Hardoi : सेंट थेरेसा स्कूल में क्रिसमस मेले की जगमगाहट, सांसद अशोक रावत ने किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow