Hathras Kila Station: हाथरस किला स्टेशन के सौंदर्यीकरण व नई रेल सेवाओं की मांग
पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने हाथरस किला रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण, रेल लाइनों के विस्तार और नई रेल सेवाओं
हाथरस। पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने हाथरस किला रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण, रेल लाइनों के विस्तार और नई रेल सेवाओं के संचालन की मांग को लेकर उत्तर-मध्य रेलवे के उप महाप्रबंधक अतुल मिश्र को पत्र सौंपा। उन्होंने हाथरस की ऐतिहासिक व व्यापारिक महत्ता का उल्लेख करते हुए स्टेशन के आधुनिकीकरण को जनहित और व्यापार की दृष्टि से आवश्यक बताया।पत्र में हाथरस किला से हाथरस जंक्शन, सासनी और न्यू सासनी तक रेल लाइनों के विस्तार, हाथरस किला-दिल्ली-श्रीनगर-जम्मू मेल तथा हाथरस किला-नई दिल्ली-रेवाड़ी-गूगामेड़ी पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की मांग की गई। इसके अलावा दिल्ली-बारामूला मार्ग पर पार्सल यान ट्रेन और राउंड ट्रिप आधार पर पार्सल लीज कोच सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव रखा। आशीष शर्मा ने एचएडी ट्रेन की वापसी में देरी से यात्रियों को होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाते हुए इसे सुबह छह बजे चलाकर रात नौ बजे तक हाथरस वापस पहुंचाने तथा यात्रा अवधि कम करने की मांग भी की। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन इन प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।
What's Your Reaction?







