Hathras : ध्रुव चरित्र सुनकर भावुक हुए श्रोता, नवीपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा

कथा वाचक ने बताया कि छोटी उम्र में ध्रुव को सौतेली मां के अपमान से दुख हुआ, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दृढ़ संकल्प से भगवान की तपस्या की और अंत में परमात्मा को

Nov 27, 2025 - 22:46
29 Views
Hathras : ध्रुव चरित्र सुनकर भावुक हुए श्रोता, नवीपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा
कथा प्रवक्ता से आशीर्वाद लेते पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा

हाथरस। नवीपुर स्थित यश गर्ग के घर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। कथा में भक्ति और आध्यात्म का माहौल बना हुआ है। कथा वाचक बालशुक यदुनन्दन महाराज ध्रुव और प्रह्लाद की भक्ति कथा सुना रहे हैं।

कथा वाचक ने बताया कि छोटी उम्र में ध्रुव को सौतेली मां के अपमान से दुख हुआ, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दृढ़ संकल्प से भगवान की तपस्या की और अंत में परमात्मा को पा लिया। उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, सच्ची लगन और विश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। ध्रुव चरित्र का वर्णन सुनकर सैकड़ों श्रोता भावुक हो गए। कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए।

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष आशीष शर्मा कथा स्थल पहुंचे। उन्होंने भागवत पूजन किया और व्यास गद्दी पर बैठे यदुनन्दन महाराज का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। आशीष शर्मा ने कहा कि अटूट विश्वास और सच्ची भक्ति से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है और असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं।

कथा के मुख्य यजमान यश गर्ग, नूपुर गर्ग, वैभव गर्ग और शिवांगी गर्ग रहे। पुनीत शर्मा, अमित दीक्षित, मोहित शर्मा, राजीव जैन, अंजू जैन, अरुण गर्ग, नीता गर्ग, कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कथा अभी कई दिन और चलेगी। लोग इसे बड़ी श्रद्धा से सुन रहे हैं।

Also Click : Lucknow : सीएम योगी ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धान्जलि दी, कहा- संविधान की उद्देशिका का सशपथ पाठन कराया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow