Hathras : रक्षाबंधन पर इस बार चार दुर्लभ योग, भद्रा का नहीं रहेगा प्रभाव

उदया तिथि के कारण इस बार रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाई जाएगी, जिस दिन भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा। यह दिन चार दुर्लभ योगों से भरपूर होगा – सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः

By INA News Desk
Aug 8, 2025 - 01:04
348 Views
Hathras : रक्षाबंधन पर इस बार चार दुर्लभ योग, भद्रा का नहीं रहेगा प्रभाव
श्री सिद्ध गोपाल ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष एसएन चतुर्वेदी
Advertisement
Advertisement

हाथरस : इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहनों के लिए खासा उत्साह लेकर आया है। यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। नगर के प्रतिष्ठित विद्वान एवं श्री सिद्ध गोपाल ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष एसएन चतुर्वेदी ने बताया है कि इस वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे शुरू होकर 9 अगस्त को दोपहर 1:21 बजे तक रहेगी।

उदया तिथि के कारण इस बार रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाई जाएगी, जिस दिन भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा। यह दिन चार दुर्लभ योगों से भरपूर होगा – सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 5:47 से दोपहर 2:23 तक, सौभाग्य योग, शोभन योग और शुभ संयोग बन रहे हैं। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:17 से 12:13 मिनट तक श्रेष्ठ समय माना गया है। यह सभी शुभ संयोग भाई-बहनों के अटूट प्रेम और सौहार्द को और भी मजबूती प्रदान करेंगे, जिससे यह त्योहार और भी खास बन जाएगा।

Also Click : Lucknow : कैबिनेट का जोड़- नगर निगमों में विज्ञापन की मंजूरी अब 15 साल के लिए, निवेश और राजस्व में होगी बढ़ोतरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement