Hathras : तालाब चौराहा पर नई पार्किंग का शुभारंभ, जाम से मिलेगी मुक्ति
उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से इलाके में ट्रैफिक की समस्या कम होगी और आवागमन आसान हो जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने यह भी कहा कि शहर के विकास और जनता की भलाई से जुड़े कामों को प्रमुखता से पूरा किया जा रहा है
हाथरस के आगरा रोड स्थित तालाब चौराहा पर नगर पालिका परिषद ने आम जनता की सुविधा के लिए नई ठेका पार्किंग शुरू की है। इसका उद्घाटन पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी ने किया। इस दौरान पूर्व सांसद राजेश दिवाकर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी ने कहा कि इस पार्किंग के शुरू होने से स्थानीय दुकानदारों, ड्राइवरों और आम लोगों को काफी मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से इलाके में ट्रैफिक की समस्या कम होगी और आवागमन आसान हो जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने यह भी कहा कि शहर के विकास और जनता की भलाई से जुड़े कामों को प्रमुखता से पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर विवेक गुप्ता, बच्चू लाल मिश्रा, रिंकू मिश्रा, कुंज बिहारी शर्मा, गुड्डा भैया, गोपाल प्रसाद, नितिन चौधरी, हिमांशु मिश्रा, अनुज शर्मा, अर्जुन वाल्मीकि, योगेश वार्ष्णेय, अनिल गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता और अनना सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Also Click : Lucknow : इन्वेस्ट यूपी ने हैदराबाद राउंडटेबल में वैश्विक दिग्गजों के सामने पेश किया राज्य का जीसीसी मॉडल
What's Your Reaction?


