Hathras News: राष्ट्रवादी प्रताप सेना ने सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका
प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने बताया संसद में रामजीलाल सुमन द्वारा महाराणा सांगा के ऊपर गंदा बयान दिया है, जिसकी राष्ट्रवादी प्रताप सेना घोर निंदा करती है और राज सभा सांसद रामजी....
By INA News Hathras.
हाथरस: तालाब चौराहे पर राष्ट्रवादी प्रताप सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत के लिए नेतृत्व में राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राज्यसभा सांसद राम जी लाल सुमन का पुतला फूंकते हुए रामजीलाल सुमन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए, भारत व प्रदेश सकरार से कठोर कार्यवाही की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने बताया संसद में रामजीलाल सुमन द्वारा महाराणा सांगा के ऊपर गंदा बयान दिया है, जिसकी राष्ट्रवादी प्रताप सेना घोर निंदा करती है और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन राज्यसभा के सांसद पद से बर्खास्त कर देना चाहिए।
Also Read: Hathras News: एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने दयानतपुर गाँव में साक्षरता जागरूकता रैली निकाली
वहां मौजूद राजपूत सांसदो को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि वह भी संसद में मूक दर्शक बनकर यह सब सुनते रहे। अन्यथा राष्ट्रवादी प्रताप सेना एक बड़ा जन आंदोलन करेगी और ऐसे निकम्मे सांसदो को जनता के प्रति उत्तरदाई होने पर मजबूर करेंगी। पुतला दहन करने वालों में सुनील परमार जिलाध्यक्ष विजय सिंह सतेंद्र ठाकुर बॉबी ठाकुर नवीन सिसोदिया, दिनेश कुशवाहा, रणवीर सिंह, सुरेश अध्यक्ष बीर सिंह, अनिरुद्ध राणा आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











