Hathras News: ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा सवार दो की मौत
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाथरस के सिकन्द्रराऊ कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजर रहे दिल्ली कानपुर हा....
By INA News Hathras.
हाथरस: सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में फिर दिखा रफ्तार का कहर हाइवे पर स्थित बिलार के पास ई रिक्शा में टक्कर मारकर ट्रक खाई में पलटा, ई-रिक्शा सवार दो की हुई मौत ट्रक चालक घायल।
सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाथरस के सिकन्द्रराऊ कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजर रहे दिल्ली कानपुर हाईवे पर स्थित बिलार के पास एक ई रिक्शा को तेज रफ्तार अनियंन्त्रित ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके चलते ई रिक्शा खाई में पलट गया।
Also Read: Hathras News: हिंदू देवी-देवताओं और हिन्दू वीरों का अपमान कर मुस्लिमों को रिझाने का कार्य कर रही सपा
इस दुर्घटना में ई रिक्शा चालक सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गई और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। मृतकों की पहचान की जा रही है।
What's Your Reaction?











