Hathras News: महिला अब कोतवाली पहुंच कर सकती है फ्री में ऑनलाइन के सारे काम, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा की नई पहल

जनपद के सभी कोतवाली व थानों में नेट के साथ कम्प्यूटर की मुफ्त सुविधा व्यवस्था की है। इस पहल के बाद अब मनचलों की भीड़ से अलग थानों में जा कर अपने समस्त ऑनलाइन से संबंधित कार्य ...

Apr 18, 2025 - 00:47
Apr 18, 2025 - 01:11
 0  22
Hathras News: महिला अब कोतवाली पहुंच कर सकती है फ्री में ऑनलाइन के सारे काम, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा की नई पहल
निःशुल्क कंप्यूटर फैसिलिटेशन केंद्र का शुभारंभ करते पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा

By INA News Hathras.

हाथरस: पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने महिला सुरक्षा करने व पुलिस के साथ उनके संबन्धों को ओर भी मजबूत बनाने के लिए अलग ही पहल की है जो महिलाओं व बालिकाओं को खूब भा रही है। पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा के साथ उसके डाटा को भी सुरक्षित रखने के लिए सभी थानों में लगाये कम्प्यूटर सेंटर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ निशुल्क प्रिंट आदि की व्यवस्था की है। हाथरस पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नक्शे कदम पर चलते हुए महिला सुरक्षा की लिए एक कदम और बढ़ाते हुए।

जनपद के सभी कोतवाली व थानों में नेट के साथ कम्प्यूटर की मुफ्त सुविधा व्यवस्था की है। इस पहल के बाद अब मनचलों की भीड़ से अलग थानों में जा कर अपने समस्त ऑनलाइन से संबंधित कार्य मुफ्त कर सकेंगी। जनपद में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति 4 के तहत जनपद के सभी थानों में कंप्यूटर सिस्टम लगाये गए हैं। इस पहल से गरीब लड़कियों को बड़ा लाभ होगा, बिना पैसा दिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, प्रिंट उन्हें उपलब्ध हो जाएंगे।

Also Click: Hathras News: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक अधिकारीगण के साथ हुई बैठक, अधिक से अधिक वादों के निस्तारण को दिए निर्देश

किसी महिला का डाटा भी लीक नही होगा, महिला सुरक्षित के साथ उनका डाटा भी सुरक्षित होगा। कंप्यूटर साइबर हैल्प डेस्क लड़कियों की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ द्वारा शुरू की गई की कंप्यूटर साइबर की व्यवस्था जिसमे उनकी मदद के लिए एक महिला ऑपरेटर हर समय उपलब्ध होगी, इस पहल से छात्रओं में खुशी देखने को मिल रही है।

ऑपरेशन जागृति 4.0 अभियान के तहत हाथरस जंक्शन थाना पर महिलाओं बालिकाओं के लिये निःशुल्क कंप्यूटर फैसिलिटेशन केंद्र का शुभारंभ किया पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा गुरुवार को दिन में 12बजे महिला सशक्तिकरण के निमित्त थाना कोतवाली नगर महिला थाना व थाना हाथरस जंक्शन पर ऑपरेशन जागृति 4.0 अभियान के तहत महिलाओं बालिकाओं के लिये निःशुल्क कंप्यूटर फैसिलिटेशन केंद्र का शुभारंभ किया।

जिसमें कोई भी महिला या छात्रा लोकवाणी या जनसेवा केंद्र से होने वाले फार्म इत्यादि के काम यहां निशुल्क करवा सकती है, साथ ही 15 मई तक के लिए महिला जागरूकता अभियान की भी शुरुआत की गई है, थाना हाथरस जंक्शन पर सरस्वती शिशु मंदिर की एक छात्रा के द्वारा फीता काटकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है इस कार्यक्रम में जंक्शन क्षेत्र के कई स्कूलों की छात्र-छात्राएं और महिलाएं मौजूद रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow