Hathras News: अब पंजीयन से पहले चिकित्सक की डिग्री की भी होगी जांच, बीते समय में हुयी लापरवाही के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
CMO आफिस द्वारा केवल चिकित्सकों के पंजीयन की जांच करके ही पंजीयन पत्र जारी कर दिया जाता था। CMO आफिस द्वारा डिग्री की जांच नहीं किया जाती थी। इसका लाभ फर्जी डिग्री वाले चिकित्सक उठा....
By INA News Hathras.
हाथरस: जनपद में हुई कई बड़ी घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग सर्तक हो गया है, विगत दिनों में निजी अस्पतालों में उपचार में कमी व डाक्टरों की लापरवाही जान गवाने वाले परिजनों के हंगामे और उनकी जांच पड़ताल के बाद उन्हे सीज किया गया था। वहीं जनपद में बड़ी संख्या में फर्जी डिग्री धारक चिकित्सक उसी डिग्री से प्रैक्टिस कर रहे है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमआई आलम ने बताया कि क्लीनिक या अस्पताल का पंजीयन कराने या नवीनीकरण कराने वाले चिकित्सकों की पहले CMO, या नोडल अधिकारी द्वारा भौतिक डिग्री व अस्पताल की जांच की जाएगी। डिग्री सही पाए जाने पर ही पंजीयन किया जाएगा उन्होने बताया कि अभी जो शिकायते आ रही है कि एक डाॅक्टर के नाम से रजिस्ट्रेशन करा लोग कई जगह अस्पताल चला रहे है।
जो सामान्य रोगियों के इलाज करने के लिए मेडिकल काउंसिल से पंजीयन करा लेते है। सर्जन या विशेषज्ञ चिकित्सक की पढ़ाई करने के बजाय फर्जी डिग्री ले ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अस्पताल या क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सकों को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में पंजीयन करना पड़ता है। तभी रोगियों का इलाज किया जा सकता है।
CMO आफिस द्वारा केवल चिकित्सकों के पंजीयन की जांच करके ही पंजीयन पत्र जारी कर दिया जाता था। CMO आफिस द्वारा डिग्री की जांच नहीं किया जाती थी। इसका लाभ फर्जी डिग्री वाले चिकित्सक उठाते हैं। अब मामला खुलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य निदेशालय ने सभी CMO को विशेष आदेश दिया है। जिसमें कहा गया है कि पंजीयन से पहले चिकित्सक की डिग्री की भी जांच की जाएगी भौतिक निरीक्षण के बाद ही उसका पंजीकरण किया जायेगा।
What's Your Reaction?











